गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास मामले में 6 आरोपित गिरफ्तार, दो थाना क्षेत्रों में चला विशेष अभियान
गोपालगंज ब्यूरो | आशिष रंजन श्रीवास्तव

गोपालगंज पुलिस ने अपराध नियंत्रण एवं फरार आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के दो अलग-अलग मामलों में कुल छह नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। कुचायकोट थाना क्षेत्र में कांड संख्या 321/26 के तहत हत्या के प्रयास मामले में पुलिस ने अमवा विजयपुर निवासी विधु महतो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। वहीं महम्मदपुर थाना क्षेत्र में कांड संख्या 237/26 एवं 238/26 के तहत हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने विवेकी राम, सनोज राम, नरेंद्र राम समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी पकड़ी गांव के निवासी बताए गए हैं।
गोपालगंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। “गोपालगंज पुलिस आपकी सेवा और सुरक्षा में सदैव तत्पर” के संकल्प के साथ पुलिस लगातार अपराध नियंत्रण के लिए अभियान चला रही है।












