गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 557.305 लीटर शराब जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार; कार और बाइक भी बरामद
गोपालगंज ब्यूरो | आशिष रंजन श्रीवास्तव

गोपालगंज जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज़ होता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में कुल 557.305 लीटर शराब जब्त की गई है। इस दौरान 3 तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 2 कार और 1 मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
मीरगंज थाना:
मीरगंज थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान जुरैना संस्कृत पब्लिक स्कूल के समीप 55.6 लीटर देसी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, गुप्त सूचना के आधार पर हरखौली पूर्व टोला के पास एक कार से 450 लीटर देसी शराब बरामद की गई। हालांकि, चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
कुचायकोट थाना:
कुचायकोट थाना क्षेत्र के भटवा-सिसवा मोड़ के पास वाहन जांच के दौरान एक कार और एक मोटरसाइकिल से 51.705 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त दोनों वाहनों को भी जब्त कर लिया है।
पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फरार आरोपियों और वाहन मालिकों की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई जारी है।
गोपालगंज पुलिस का संदेश:
“अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। कानून तोड़ने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।”












