बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई 06 अभियुक्त गिरफ्तार ,चोरी के 28 मोबाइल फोन एवं 01 चोरी की बाइक बरामद
दिनांक 15.07.2026 को पटना जिले के नदी थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बांसतल निवासी एक युवक अपने साथियों के साथ मिलकर मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है तथा उसके पास चोरी के कई मोबाइल मौजूद हैं। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु गठित छापामारी टीम द्वारा त्वरित एवं योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए संदिग्ध युवक के ठिकानों पर छापामारी की गई। छापामारी के दौरान चोरी के कुल 28 मोबाइल फोन बरामद किए गए तथा मामले में संलिप्त कुल 04 अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया इसके अतिरिक्त समकालीन अभियान के दौरान पुलिस टीम को देखकर भाग रहे एक बाइक सवार दो व्यक्तियों की तलाशी एवं सत्यापन किया गया। जांच के क्रम में उनके पास से चोरी की बाइक बरामद हुई, जिसके उपरांत दोनों व्यक्तियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार छापामारी अभियान के दौरान कुल 06 अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा चोरी के 28 मोबाइल फोन एवं चोरी की 01 बाइक बरामद की गई उक्त पुलिस कार्रवाई के संबंध में श्री अवधेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फतुहा 01 पटना द्वारा दी गई बाइट…











