भोरे थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मध्यानिषेध कांड का नामजद आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज ब्यूरो : आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज । जिले में अपराध नियंत्रण और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भोरे थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। मध्यानिषेध अधिनियम से जुड़े एक मामले में लंबे समय से वांछित नामजद अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक गोपालगंज के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के दौरान भोरे थाना कांड संख्या-528/23 (दिनांक 27 नवंबर 2023) में फरार चल रहे अभियुक्त सोनू कुमार ठाकुर को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं तथा बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 37(b)(c) के तहत मामला दर्ज है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोनू कुमार ठाकुर, पिता– बिरेन्द्र ठाकुर, निवासी– राजपुर, थाना– श्यामपुर, जिला– देवरिया (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। गोपालगंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराधियों और फरार अभियुक्तों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।












