AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को मिली नई गति, आंगनबाड़ी कर्मियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए गए निर्देश

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
July 15, 2026
in देश
0
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को मिली नई गति, आंगनबाड़ी कर्मियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए गए निर्देश
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को मिली नई गति, आंगनबाड़ी कर्मियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए गए निर्देश

गोपालगंज ब्यूरो | आशिष रंजन श्रीवास्तव

गोपालगंज। मंगलवार, 14 जुलाई 2026 को महिला एवं बाल विकास निगम, गोपालगंज के जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन द्वारा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत नवादा उत्तर आंगनबाड़ी केंद्र, बरौली में ‘सखी वार्ता सह जागरूकता कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के निर्देश पर आयोजित किया गया, जिसमें आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं को विभिन्न महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के तहत पात्र लाभुकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने, लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करने तथा जिन आंगनबाड़ी केंद्रों से अब तक एक भी आवेदन दर्ज नहीं हुआ है, वहां विशेष अभियान चलाकर आवेदन दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही बताया गया कि योजना के अंतर्गत पहले बच्चे पर ₹5,000 तथा दूसरी संतान यदि बच्ची हो तो ₹6,000 की सहायता राशि पात्र लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जाती है। बैठक में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत अधिक से अधिक लाभार्थियों का पंजीकरण कराने पर भी विशेष बल दिया गया। इसके अलावा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत स्कूल छोड़ चुकी (ड्रॉपआउट) बालिकाओं की पहचान कर उनकी सूची तैयार करने तथा प्रत्येक माह ‘बेटी जन्मोत्सव’ कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
जागरूकता सत्र में आंगनबाड़ी कर्मियों को बाल विवाह, घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, साइबर सुरक्षा, महिला हेल्पलाइन-181 एवं आपातकालीन सेवा-112 सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और लोगों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में जिला हब के जेंडर स्पेशलिस्ट मुन्ना कुमार शर्मा, अनिल कुमार ठाकुर, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ ओम प्रकाश ठाकुर, लेखा सहायक मुकेश कुमार तथा आईटी सहायक संदीप कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
भृंगीचक गांव में स्वर्ण व्यवसायी से बदमाशों ने लूटे पच्चास हजार नगद सहित 50 लाख के सोने-चांदी के गहने  !!

September 21, 2026
कटेया में शराब तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 178 लीटर देशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

ई-रिक्शा से 108 लीटर शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार; दूसरा फरार

विभिन्न मामलों में फरार चल रहे चार अभियुक्त गिरफ्तार

Recent News