पटना के टॉप-10 अपराधियों में शामिल अमन गिरफ्तार:पटना पुलिस-STF ने दानापुर से दबोचा, तीन साल से था फरार; चेन स्नैचिंग वारदातों था शामिल
पटना सेंट्रल इलाके के टॉप 10 अपराधियों में शामिल अमन को पटना पुलिस और STF ने संयुक्त कार्रवाई में अरेस्ट किया है। अमन उर्फ सागर (24 वर्ष) को आज दानापुर जंक्शन से अरेस्ट किया गया है।आरोपी खुसरूपुर के रुकनपुरा का रहने वाला है। वह अलग-अलग चेन स्नेचिंग की वारदात में शामिल था। पुलिस उसे तलाश रही थी, लेकिन वह पिछले 3 साल से फरार चल रहा था।वो बेहद शातिर का अपराधी है अमन पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी अमन बेहद शातिर अपराधी है। वह पटना के पाटलिपुत्र और आसपास के इलाकों में घूम-घूमकर अकेली जा रही महिलाओं को निशाना बनाता था। आरोपी पलक झपकते ही सोने की चेन झपटकर फरार हो जाता था 3 साल से फरार था अमन अमन के खिलाफ शहर के कई थानों में चेन स्नेचिंग और लूटपाट के कई मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ पाटलिपुत्र में 2, पत्रकार नगर थाना पटना में एक, मुफस्सिल थाना बक्सर भी 1 केस दर्ज है।अमन पिछले 3 सालों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था और लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। गुप्त सूचना पर कार्रवाई पाटलिपुत्र थानेदार अतुलेश कुमार सिंह ने अमन की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि STF और पाटलिपुत्र थाना पुलिस को आरोपी के इलाके में मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद फौरन कार्रवाई करते हुए जाल बिछाकर उसे दबोच लिया गया।अब पुलिस अमन से कड़ाई से पूछताछ कर रही है, ताकि उसके गिरोह के अन्य सदस्यों और लूटी गई चेन को खरीदने वाले सुनारों का पता लगाया जा सके।











