हमीरपुर जिला पंचायत निधि से बने नाला निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप, घटिया नाले ने खोली सिस्टम की पोल
200 मीटर लंबे नाला निर्माण में मानकों की अनदेखी कर घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप6 माह में ही टूट गया था नाला, अधूरा निर्माण बना ग्रामीणों के लिए मुसीबतकागजों में पूर्ण दिखाकर शासन को लगाया लाखों रुपये का चूनाग्रामीणों का आरोप है “नाला बना भ्रष्टाचार का गड्ढा”, “कागजों में चमका विकास, जमीन पर टूट गया नाला” विकासखंड राठ क्षेत्र के ग्राम पंचायत औड़ेरा के ग्रामीणों के अनुसार जिला पंचायत निधि से लाखों रुपये की लागत से करीब 200 मीटर लंबे नाले का निर्माण कराया गया था, लेकिन निर्माण में मानकों की अनदेखी कर घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। आरोप है कि नाला निर्माण के महज 6 माह बाद ही जगह-जगह दरकने और टूटने लगा, जिससे घटिया निर्माण की पोल खुल गई।ग्रामीणों का कहना है कि अधूरा और मानकविहीन निर्माण को कागजों में पूर्ण दिखाकर भुगतान करा लिया गया। आरोप है कि विकास कार्य के नाम पर लाखों रुपये का गबन किया गया, जबकि जमीनी हकीकत में टूटा नाला अब ग्रामीणों के लिए मुसीबत बना हुआ है।ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों, ठेकेदारों और जनप्रतिनिधियों ने मामले को नजरअंदाज किया। 4 साल बीत जाने के बाद भी मानकविहीन नाला निर्माण कराने वाले लापरवाह ठेकेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई और न ही नाले की मरम्मत कराई गई।रिपोर्ट अवधेश राजपूत जिला संवाददाता हमीरपुर












