कटेया में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार कटेया थाना कांड संख्या 124/26 में हत्या के प्रयास के आरोप में वांछित अभियुक्त मोहन महतो (पिता– स्वर्गीय लक्ष्मण) निवासी ग्राम गिरधर पुनिया, थाना कटेया, जिला गोपालगंज को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर लिया है।
कटेया थाना पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
गोपालगंज पुलिस ने कहा है कि अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है।











