विशेष अभियान के तहत घर से दबोचा गया आरोपी, न्यायिक प्रक्रिया शुरू
गोपालगंज ब्यूरो | आशिष रंजन श्रीवास्तव
गोपालगंज। पुलिस अधीक्षक गोपालगंज के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कटेया थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। उत्पाद अधिनियम से जुड़े एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार कटेया थाना कांड संख्या 184/25, दिनांक 07 अप्रैल 2025, धारा 317(5) बीएनएस एवं 30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2018 के तहत दर्ज मामले के नामजद अभियुक्त राजन कुमार, पिता मजिस्टर साह, निवासी ग्राम रिखईबारी कल्याणपुर, थाना-भोरे, जिला-गोपालगंज को उसके घर से विधिवत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराधियों और फरार अभियुक्तों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।












