गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 पशु तस्कर गिरफ्तार, पिकअप वाहन सहित मवेशी बरामद
गोपालगंज पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। दिनांक 18 मार्च 2026 को कटेया थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में कटेया थाना क्षेत्र के ग्राम मिश्रौली बेलही से एक मवेशी बरामद किया गया। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन को भी जब्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में मिथुन सिंह, राजेश गुप्ता (दोनों साओ-बगही, थाना कटेया, जिला गोपालगंज) तथा रजाक मियां (साकिन नारायणपुर, थाना बरौच, जिला देवरिया, उत्तर प्रदेश) शामिल हैं।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में पशु तस्करों के खिलाफ कड़ा संदेश गया है कि कानून तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।










