रेस्टोरेंट से जब्त किए सिलेंडर, कार्यवाही तेज
बांदा-आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी,कालाबाजारी तथा कृत्रिम कमी को रोकने एवं उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर आवश्यक वस्तुओं,पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संयुक्त टीम द्वारा शहर स्थित विभिन्न होटल,रेस्टोरेन्ट एव गैस एजेसियो का आकस्मिक निरीक्षण कर जांच की गयी।साई दरबार रेस्टोरेन्ट मे मौके पर कुल 12 गैस सिलेण्डर पाए गए।जिनमे से 3 सिलेण्डर कामर्शियल तथा 9 सिलेण्डर घरेलू श्रेणी के पाए गए।रेस्टोरेन्ट में घरेलू गैस सिलेण्डरों के उपयोग पाए जाने के कारण रेस्टोरेन्ट संचालक के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।सारंग होटल,कृष्णा स्वीट्स,सिग्नेचर व राजदरबार रेस्टोरेन्ट में मौके पर जांच की गयी।जांच के दौरान उपयोग में लाए जा रहे सभी गैस सिलेण्डर कामर्शियल श्रेणी के पाए गए।परिसर में किसी भी प्रकार का घरेलू गैस सिलेण्डर नहीं पाया गया। संकल्प गैस एजेन्सी व आराधना इण्डेन गैस एजेंसी का निरीक्षण किया गया तथा निर्देशित किया गया कि गैस वितरण त्वरित व पारदर्शी तरीके से सुनिश्चत कराये।आराधना इण्डेन गैस एजेन्सी में मौके पर उपस्थित जनता के द्वारा समय पर गैस न पाये जानें की शिकायत पायी गयी।टोकन किसी और का जनरेट हुआ है और उस गैस की डिलीवरी किसी और को की गयी है।जिसकी पृथक से जाँच की जा रही है।ऑनलाइन रिपोर्ट व भौतिक रिपोर्ट में भिन्नता पायी गयी।पायी गयी अनियमितताओं के सम्बन्ध में एजेंसी सचालक के विरूद्र नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।अधिकारियों ने लोगो से कहा कि जमाखोरी,कालाबाजारी अथवा घरेलू गैस के अवैध उपयोग की जानकारी प्राप्त हो तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को उपलब्ध कराए ताकि संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा सके।