हत्या के प्रयास मामले में बड़ी कार्रवाई: बरौली पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
ब्यूरो आशीष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज: जिले के बरौली थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरौली थाना कांड संख्या 71/26 दिनांक 05 मार्च 2026 के तहत दर्ज मामले में हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में पुलिस ने नामजद अभियुक्त राजन कुमार (पिता–जगलाल सिंह) और जगलाल सिंह (उम्र 59 वर्ष, पिता–स्व. चन्द्रमा सिंह) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी बधेजी गांव, थाना–बरौली, जिला–गोपालगंज के निवासी बताए जाते हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 126(2), 115(2), 118(2), 109, 351(2), 352 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई जारी है।
गोपालगंज पुलिस ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।











