गोपालगंज: पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनता की फरियाद, त्वरित निवारण के दिए निर्देश।
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज।। आज दिनांक 27 फरवरी 2026 को पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक द्वारा भव्य जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपनी समस्याएँ और शिकायतें रखीं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुना और उनके नियमसम्मत एवं त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने आमजन को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा और न्याय उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आम जनता की शिकायतों के समाधान के लिए पुलिस कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक जनसुनवाई आयोजित की जाती है। कोई भी नागरिक अपनी समस्या लेकर इस दौरान उपस्थित हो सकता है।आवेदकों की समस्याओं को सुनकर तत्काल नियमानुसार निवारण की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम करने के लिए एसपी स्वयं फरियादियों से रूबरू हुए।
जनसुनवाई से मिल रहा त्वरित न्याय
पुलिस कार्यालय गोपालगंज में आज आयोजित जनसुनवाई में एसपी ने लोगों की समस्याओं का मौके पर ही संज्ञान लिया। पुलिस प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी पीड़ित न्याय से वंचित न रहे। विदित हो कि कार्यालय में प्रतिदिन (कार्य दिवस पर) 10 से 2 बजे के बीच कोई भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।प्रशासन ने अपील की है कि लोग बेझिझक अपनी बातें रखें











