बड़ी कामयाबी: रतनसराय स्टेशन पर रुकेगी गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस! विधायक मंजीत सिंह की पहल पर सरकार ने दीया आश्वासन।
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज।। बरौली विधानसभा क्षेत्र के यात्रियों के लिए आज विधानसभा से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। क्षेत्रीय विधायक मंजीत कुमार सिंह ने सदन में “गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस” (15113/15114) के रतनसराय स्टेशन पर ठहराव का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। विधायक ने तर्क दिया कि इस ट्रेन के ठहराव न होने से स्थानीय व्यापारियों, छात्रों और आम यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। विधायक मंजीत सिंह ने शून्यकाल के दौरान सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि रतनसराय एक महत्वपूर्ण स्टेशन है और यहाँ से बड़ी संख्या में लोग लखनऊ और कानपुर जैसे शहरों के लिए यात्रा करते हैं।गोमतीनगर एक्सप्रेस का यहाँ ठहराव होने से पूरे जिले की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। मंत्री ने आश्वासन दिया है की जल्द ही प्रस्ताव भेजा जाएगा। विधायक की इस मांग पर जवाब देते हुए माननीय मंत्री ने विधानसभा के पटल पर ऑन रिकॉर्ड यह आश्वासन दिया कि बिहार सरकार जनहित में इस मांग का पूर्ण समर्थन करती है।सरकार ने स्पष्ट किया कि रतनसराय स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव के लिए बिहार सरकार की ओर से शीघ्र ही रेल मंत्रालय को औपचारिक प्रस्ताव भेजा जाएगा। राज्य सरकार रेल मंत्रालय से समन्वय स्थापित कर इस प्रक्रिया में तेजी लाएगी। विधायक की इस सक्रियता और सरकार के लिखित आश्वासन के बाद बरौली और आसपास के क्षेत्रों में जश्न का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंजीत सिंह ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे जनता की बुनियादी समस्याओं को लेकर कितने गंभीर हैं।मंजीत कुमार सिंह ने कहा की रतनसराय की जनता का हक उन्हें मिलकर रहेगा। सरकार ने सदन में जो वादा किया है, उसे अमलीजामा पहनाने तक हम लगातार प्रयास जारी रखेंगे।











