बड़ी खबर: गोपालगंज सिविल कोर्ट में ‘अटेंडर’ के पदों पर निकली भर्ती, मैट्रिक पास युवाओं के लिए मौका!
गोपालगंज।। जिला न्यायालय में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, गोपालगंज के आदेशानुसार ‘अटेंडर’ के पदों पर अस्थायी नियोजन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती जिला नियोजन कार्यालय के माध्यम से की जाएगी, जिसमे न्यूनतम 10वीं (मैट्रिक) उत्तीर्ण होना आवश्यक है जो पूर्णतः अस्थायी संविदा आधारित है। बिहार सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी दर पर नियोजन किया जायेगा।आवेदन की अंतिम तिथि: 06 मार्च 2026 (शुक्रवार), शाम 5:00 बजे तक है। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन जिला नियोजन कार्यालय, गोपालगंज (जिला परिषद परिसर, शंभू मैरिज हॉल के निकट, यादवपुर रोड, गोपालगंज) मे जमा कर सकते है। चयन प्रक्रिया साक्षात्कार (Interview) के आधार पर होगी जिसकी सूचना बाद में दी जाएगी। जल्द करें! यदि आप योग्य हैं, तो अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना अपना आवेदन जिला नियोजन कार्यालय में जमा करें।











