गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: NDPS एक्ट मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार।
गोपालगंज।। अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में गोपालगंज पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत दर्ज मामले में काफी समय से फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। बता दे की कटेया थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े एक मामले (कांड संख्या 86/26) में पुलिस को सत्येंद्र गोंड की तलाश थी। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। गोपालगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और अभियुक्त को दबोच लिया। पुलिस प्रशासन का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी है। इस कार्रवाई से इलाके के तस्करों में हड़कंप मच गया है।











