उच्च विद्यालय-सह-इंटर कॉलेज जगदीशपुर में टीएलएम मेला आयोजित
नौतन से फिरोज अंसारी की रिपोर्ट


स्थानीय प्रखंड के उच्च विद्यालय-सह-इंटर कॉलेज जगदीशपुर में टीएलएम मेले का आयोजन किया गया, जिसमें इस मुरारपट्टी पंचायत के नौ विद्यालय सम्मिलित हुए। इसमें प्राथमिक विद्यालय सिसवां, राजकीय मध्य विद्यालय जगदीशपुर, नया प्राथमिक विद्यालय बसदेवा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कीलपुर-2, राजकीय मध्य विद्यालय कीलपुर-2, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरईपट्टी पश्चिम टोला, मध्य विद्यालय मकतब बरईपट्टी, मध्य विद्यालय मुरारपट्टी तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवनचक शामिल हैं। कार्यक्रम की शुरुआत उच्च विद्यालय-सह-इंटर कॉलेज जगदीशपुर की प्रधानाध्यापिका सुमन देवी, शिक्षक मनोज कुमार यादव, मध्य विद्यालय मुरारपट्टी की प्रधानाध्यापिका सरोज देवी, मध्य विद्यालय जगदीशपुर के प्रधानाध्यापक जितेंद्र गुप्ता, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कीलपुर -2 के शिक्षक सुभाष ठाकुर, नया प्राथमिक विद्यालय बसदेवा के प्रधानाध्यापक छोटेलाल राम एवं जगदीशपुर उच्च विद्यालय-सह-इंटर कॉलेज के शिक्षक सुधीर पाण्डेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पहले अध्यक्षता कर रहीं बाद आयोजक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुमन देवी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके छात्राओं द्वारा स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हो गई। टीएलएम मेले में शामिल सभी विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बारी-बारी से संबोधित किया। वहीं छात्र-छात्राओं ने उनके द्वारा बनाई गई शिक्षण अधिगम सामग्रियों को प्रस्तुत करते हुए उनका वर्णन किया गया। शिक्षण अधिगम सामग्रियों की प्रस्तुति में संबंधित विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उनका सहयोग किया। सबके आकर्षण का केंद्र रहा मध्य विद्यालय जगदीशपुर के आठवीं कक्षा का छात्र सोनू कुमार द्वारा बनाया गया डैम तथा विद्युत उत्पादन एवं आपूर्ति की पूरी प्रक्रिया। उसके सहयोग में विद्यालय के एक शिक्षक द्वारा विस्तार से समझाया गया। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय किलपुर-2 के छात्र अमन कुमार ने घर बनाकर उसमें रहने से लेकर साफ सफाई तक के लिए लोगों को सलाह दी। मध्य विद्यालय जगदीशपुर एवं मध्य विद्यालय किलपुर-2 के छात्रों द्वारा मौलिक अधिकार को बहुत ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया।मध्य विद्यालय किलपुर-2 की 8वीं छात्राएं ममता और प्रियंका ने मिट्टी तैयार करने से लेकर, बुवाई, सिंचाई, उर्वरक प्रयोग, फसल कटाई एवं थ्रेसिंग तक की प्रक्रिया को अपने टीएलएम के माध्यम से समझाया। आलिया खातून और पलक कुमारी ने शिवरात्रि मेले का वर्णन अपने टीएलएम के माध्यम से प्रस्तुत किया। इसके अलावा सलोनी कुमारी, जूली कुमारी, अलिशा कुमारी, कंचन यादव, रौनक कुमारी, कीर्ति कुमारी, आदि ने भी अपना अपना टीएलएम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के बीच में 11वीं के छात्र जीत कुमार ने लोकगीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन सुधीर पाण्डेय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मध्य विद्यालय जगदीशपुर के प्रधानाध्यापक जितेंद्र गुप्ता ने किया। अंत में अध्यक्षीय संबोधन के साथ कार्यक्रम संपन्न हो गया।











