1100 लीटर स्प्रिट के साथ दो गिरफ्तार, पिकअप वाहन जब्त
गोपालगंज ब्यूरो आशीष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज | 24 फरवरी 2026
गोपालपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1100 लीटर स्प्रिट के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के दौरान ग्राम कोड़नरवा स्कूल के समीप एक पिकअप वाहन को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से भारी मात्रा में स्प्रिट बरामद की गई।
पुलिस ने मौके से तेरस पंडित (पुत्र- जदु पंडित, निवासी- शंभूचक भटवलिया) और सूरज कुमार (पुत्र- लक्ष्मण पासवान, निवासी- केशवलिया), दोनों थाना- कल्याणपुर, जिला- मोतिहारी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही स्प्रिट से लदा पिकअप वाहन भी जब्त कर लिया गया।
बताया जा रहा है कि बरामद स्प्रिट का उपयोग अवैध शराब निर्माण में किया जाना था। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
गोपालगंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब और उससे जुड़े कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
संदेश:
“शराब नहीं, सेहत चुनें और खुशहाल रहें।”











