पटना में बच्चों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सख्त निर्देश
पटना। बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। समाहरणालय, पटना (जिला प्रोग्राम कार्यालय) की ओर से जारी पत्र में बच्चों पर विशेष निगरानी रखने और उन्हें अकेला नहीं छोड़ने का निर्देश दिया गया है। यह निर्देश जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (ICDS), पटना द्वारा सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को जारी किया गया है।
जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि समाचार पत्रों एवं अन्य सूत्रों से जानकारी मिली है कि बच्चा चोर गिरोह पटना जिले में सक्रिय है, जो बच्चों को बहला-फुसलाकर उनका अपहरण कर सकता है। गिरोह के सदस्य महिला या पुरुष किसी भी वेश-भूषा में हो सकते हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने को कहा है।
आदेश के तहत सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं को निर्देशित किया गया है कि केंद्र पर पंजीकृत बच्चों पर विशेष नजर रखें। स्कूल पूर्व शिक्षा के लिए आने वाले बच्चों को लाने और घर पहुंचाने के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है। बच्चों को केवल उनके अभिभावकों या अधिकृत व्यक्ति को ही हस्तांतरित करने का सख्त निर्देश दिया गया है।
पत्र में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। प्रशासन ने इसे अत्यावश्यक मानते हुए तत्काल प्रभाव से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है।
जिला प्रशासन के इस कदम से अभिभावकों में राहत की भावना देखी जा रही है, वहीं संबंधित कर्मियों में भी सुरक्षा को लेकर सजगता बढ़ी











