घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट और लूटपाट, पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज।
कटेया (गोपालगंज)।। कटेया थाना क्षेत्र के दरजी पट्टी गांव में एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट और गले से सोने का मंगलसूत्र छीनने का मामला सामने आया है। पीड़िता सावित्री देवी (55 वर्ष), पति वशिष्ठ यादव ने इस संबंध में स्थानीय थाने में नामजद आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, घटना 6 जनवरी 2026 की सुबह करीब 10:00 बजे की है। सावित्री देवी अपने दरवाजे पर काम कर रही थीं, तभी गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर उन पर अचानक हमला कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर वार किया और पेट पर लात-घूंसों से हमला किया, जिससे वह बेहोश हो गईं। आरोप है कि मारपीट के दौरान अनीशा कुमारी नामक युवती ने पीड़िता के गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। घटना के बाद आरोपियों ने पीड़िता के घर में घुसकर काफी तोड़फोड़ भी की।कवलेश यादव (पिता: स्व. शिवपूजन चौधरी), अनीशा कुमारी (पिता: कवलेश यादव), शुभम देवी (उर्फ वन्दना), मुन्नी देवी (पति: अमर यादव), आंचल कुमारी को आरोपी बनाया गया है।घटना के बाद परिजनों ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने इस मामले में BNS की धाराओं 126(2), 115(2), 118(2), 324(3), और 3(5) के तहत केस संख्या 09/26 दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने मामले की जांच का जिम्मा पी.एस.आई. अरुण कुमार को सौंपा है।












