भोरे में पीएम किसान लाभुकों के लिए बड़ा अभियान फार्मर रजिस्ट्री व e-KYC हेतु पंचायतवार विशेष कैम्प
रिपोर्ट -मंजेश पांडेय
भोरे (गोपालगंज)प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों के लिए बड़ी खबर है। जिला कृषि पदाधिकारी, गोपालगंज के निर्देश पर प्रखण्ड कृषि कार्यालय, भोरे द्वारा एसी स्टैक परियोजना के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री एवं e-KYC को लेकर प्रखण्ड के सभी पंचायतों में विशेष कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं।
यह अभियान दो चरणों में चलेगा। प्रथम चरण 06 जनवरी से 09 जनवरी 2026 तक तथा द्वितीय चरण 18 जनवरी से 21 जनवरी 2026 तक पंचायत भवन एवं निर्धारित स्थलों पर कैम्प लगाए जाएंगे। इन कैम्पों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभुक किसानों का e-KYC, फार्मर रजिस्ट्री एवं डाटा अद्यतन किया जाएगा।कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि फार्मर रजिस्ट्री एवं e-KYC नहीं कराने वाले किसानों की पीएम किसान की आगामी किस्तें बाधित हो सकती हैं, इसलिए सभी लाभुकों को अनिवार्य रूप से निर्धारित तिथि पर उपस्थित होना होगा। पंचायतवार तिथि एवं स्थल निर्धारित कर दिए गए हैं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी भोरे ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने साथ मोबाइल फोन, आधार कार्ड, किसान कार्ड तथा खेत की अद्यतन रसीद अवश्य लाएं और समय से कैम्प में पहुंचकर प्रक्रिया पूरी कराएं। उन्होंने बताया कि यह अभियान किसानों के हित में चलाया जा रहा है, जिससे योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से किसानों तक पहुंच सके।कृषि विभाग की इस पहल से क्षेत्र के हजारों किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है और समय पर पंजीकरण कराने से किसानों को भविष्य में किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना












