सिवान में पुरे जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जाएगा।
इसी क्रम में आज पांचवें दिन सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथ दिलाया गया
सिवान से विकास पाण्डेय की रिपोर्ट
सिवान जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत पूरे माह जिला परिवहन कार्यालय सिवान के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पांचवें दिन सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता अभियान के तहत सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथ ड्राइवर एवं सह चालकों को मोटर यान निरीक्षक,अवर निरीक्षक एवं चलंत दस्ता सिपाहियों के द्वारा दिलवाया गया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत सिवान जिले में पूरे महीने विविध तरह की गतिविधियों का आयोजन जिला परिवहन कार्यालय, सिवान के द्वारा किया जा रहा है। सड़क सुरक्षा माह में आम जनों को सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न नियमों की जानकारी रोचक ढंग से दी जा रही है। इस संबंध में प्रभारी जिला परिवहन पदाधिकारी, सिवान श्री अमर ज्योति ने बताया की यातायात में सुरक्षा के नियमों के प्रति आम लोगों को जागरूक करना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके साथ ही वाहन चालक यातायात से संबंधित नियमों का सुदृढ़तापूर्ण ढंग से पालन कर सकें।












