AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

जानकी जन्मभूमि सीतामढ़ी में विश्व हिंदू परिषद उत्तर बिहार प्रांत कार्य समिति की तीन दिवसीय बैठक का भव्य शुभारंभ

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
January 4, 2026
in देश
0
जानकी जन्मभूमि सीतामढ़ी में विश्व हिंदू परिषद उत्तर बिहार प्रांत कार्य समिति की तीन दिवसीय बैठक का भव्य शुभारंभ
0
SHARES
14
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जानकी जन्मभूमि सीतामढ़ी में विश्व हिंदू परिषद उत्तर बिहार प्रांत कार्य समिति की तीन दिवसीय बैठक का भव्य शुभारंभ

डॉ.राहुल कुमार द्विवेदी, बिहार संपादक, अखंड भारत न्यूज़

जानकी जन्मभूमि सीतामढ़ी की पावन धरती पर विश्व हिंदू परिषद उत्तर बिहार प्रांत की प्रांत कार्य समिति की तीन दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन सिद्धिविनायक होटल के सभागार में भव्य रूप से किया गया। दिनांक 3 से 5 जनवरी तक आयोजित इस बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मंगलाचरण के साथ हुआ, जिसमें संगठन के केंद्रीय, क्षेत्रीय एवं प्रांतीय स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी, संत-महात्मा एवं 31 जिलों से आए लगभग ढाई सौ कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री श्री अम्बरीष, क्षेत्र अधिकारी डॉ. वीरेंद्र साहू, प्रांत अध्यक्ष श्री संजीव सिंह, प्रांत उपाध्यक्ष श्री राज किशोर सिंह, प्रांत मंत्री श्री रणवीर सिंह, प्रांत संगठन मंत्री श्री देवी सिंह के साथ-साथ संत रामानंद दास एवं संत भूषण दास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रांत कार्य समिति बैठक का औपचारिक उद्घाटन किया। इसके पश्चात मंगलाचरण के साथ बैठक की कार्यवाही आरंभ हुई। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री अम्बरीष ने अपने विस्तृत एवं प्रेरक संबोधन में कहा कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना वर्ष 1964 में हिंदू समाज को संगठित करने, हिंदू जागरण और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के उद्देश्य से की गई थी। स्थापना काल से लेकर आज तक विश्व हिंदू परिषद निरंतर हिंदू एकता, धार्मिक चेतना एवं सामाजिक समरसता के लिए संघर्षशील रही है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण से पूर्व कई बड़े जन आंदोलन विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में हुए, जिनमें असंख्य कार्यकर्ताओं ने त्याग और बलिदान दिया। केंद्रीय मंत्री ने वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज देश में हिंदू समाज को और अधिक संगठित होने की आवश्यकता है। हिंदू है तो एक रहे, इस मूल मंत्र के साथ समाज को आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक संस्कारों को जीवित रखने का कार्य सदैव हिंदू संतों ने किया है और आज आवश्यकता है कि हर घर में हिंदू संस्कृति, संस्कार और परंपराओं का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे।
उन्होंने आगे कहा कि संस्कारी समाज का निर्माण, समाज में व्याप्त भेदभाव का अंत, धर्मांतरण को रोकना, लव जिहाद जैसी सामाजिक बुराइयों पर अंकुश लगाना, गौ रक्षा करना और अपनी सनातन संस्कृति के लिए समर्पित भाव से जीवन जीना—यही विश्व हिंदू परिषद का मूल कार्य है। संगठन के सेवा, गौ रक्षा, धर्म प्रचार, सामाजिक समरसता, प्रचार-प्रसार, धर्म जागरण, विधि प्रकोष्ठ, धर्माचार्य संपर्क, रामोत्सव, स्थापना दिवस, शौर्य दिवस, गोपाल अष्टमी, दुर्गा अष्टमी, धर्म रक्षा दिवस एवं सामाजिक समरसता दिवस जैसे विविध आयाम समाज के हर वर्ग से जुड़कर कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जब हिंदू समाज संगठित और एकजुट रहता है, तो नफरत, घृणा और द्वेष फैलाने वाली कोई भी शक्ति टिक नहीं सकती। सभी हिंदू एक-दूसरे के सहोदर भाई हैं और समभाव के साथ जीवन जिएं, यही विश्व हिंदू परिषद की कामना है। हिंदू समाज यदि एक-दूसरे का सम्मान करते हुए कदम से कदम मिलाकर चले, तो हर प्रकार की चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया जा सकता है। केंद्रीय मंत्री ने भगवान श्रीराम के आदर्शों का उल्लेख करते हुए कहा कि हमें राम को केवल पूजना ही नहीं चाहिए, बल्कि यह भी विचार करना चाहिए कि राम का जीवन कैसा था और आज हमारी भूमिका क्या होनी चाहिए। श्रीराम के पदचिन्हों पर चलने का प्रयास करते हुए रामोत्सव की तैयारी करनी चाहिए, ताकि समाज में नैतिकता, मर्यादा और कर्तव्यबोध का भाव जागृत हो। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों के अंत, देश की वर्तमान परिस्थितियों पर गंभीर चर्चा, जनगणना जैसे विषयों पर चिंतन एवं भविष्य की चुनौतियों से मुकाबले के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। तीन दिवसीय इस प्रांत कार्य समिति बैठक में उत्तर बिहार प्रांत के 31 जिलों से आए लगभग ढाई सौ कार्यकर्ता विभिन्न सत्रों में संगठनात्मक समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, सामाजिक चुनौतियों और कार्य विस्तार पर मंथन करेंगे। बैठक के समापन दिवस 5 जनवरी को कार्यक्रम के पश्चात नगर भ्रमण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की व्यवस्था एवं सफलता में अशोक उपाध्याय, अरविंद झा, रंजन कुमार सिंह, श्याम बाबू सिंह, दिग्विजय सिंह, चंदन कुमार, शंभु शौर्य, शिवजी साह, महंत राज नारायण दास, महंत बालकृष्ण दास, गुड्डू गिरी एवं संतोष देशमुख सहित अनेक कार्यकर्ताओं एवं संतों का सराहनीय योगदान रहा।
जानकी जन्मभूमि सीतामढ़ी में आयोजित यह बैठक न केवल संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, बल्कि हिंदू समाज को एकजुट कर सांस्कृतिक, सामाजिक एवं राष्ट्रीय चेतना को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
वृंदावन की यात्रा में दिखी गंगा जमुनी तहज़ीब की झलक मुखिया हवलदार अंसारी ने किया भरपूर सहयोग

वृंदावन की यात्रा में दिखी गंगा जमुनी तहज़ीब की झलक मुखिया हवलदार अंसारी ने किया भरपूर सहयोग

February 18, 2026
मधुबनी में 2 नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार,2 देसी कट्टा बरामद:सोशल मीडिया पर हथियार लहराने और मारपीट के दो अलग मामलों में कार्रवाई

मधुबनी में 2 नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार,2 देसी कट्टा बरामद:सोशल मीडिया पर हथियार लहराने और मारपीट के दो अलग मामलों में कार्रवाई

February 17, 2026
आगामी होली पर्व के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ सिवान पुलिस की कार्रवाई: अंतरराज्यीय छापामारी में 1600 लीटर स्प्रिट बरामद

आगामी होली पर्व के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ सिवान पुलिस की कार्रवाई: अंतरराज्यीय छापामारी में 1600 लीटर स्प्रिट बरामद

February 17, 2026
होली पर्व के मद्देनजर विषेश अभियान के तहत सिवान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नौतन थानान्तर्गत वाहन चेकिंग के क्रम में कुल 561.600 ली0 अवैध शराब बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, 01 ट्रक जप्त

Recent News