एसपी के निर्देश पर जिले में सघन चेकिंग अभियान, चौकीदारों व गश्ती वाहनों का औचक निरीक्षण
गोपालगंज ब्यूरो आशीष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट






गोपालगंज। पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज के निर्देशानुसार जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण व चेकिंग अभियान चलाया गया।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02 द्वारा सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा बाजार स्थित चौकीदार की ड्यूटी का निरीक्षण किया गया। साथ ही क्षेत्र में तैनात पेट्रोलिंग वाहन की भी गहन जांच की गई। इसके अलावा माधोपुर थाना क्षेत्र में गश्ती वाहन को चेक कर सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
वहीं पुलिस निरीक्षक, मीरगंज अंचल द्वारा फुलवरिया थाना, श्रीपुर थाना एवं उचकागांव थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्ती, ओ0डी0 ड्यूटी की समीक्षा की गई। इस दौरान बथुआ बाजार में प्रतिनियुक्त चौकीदार की भी चेकिंग कर उसे सजग रहकर ड्यूटी करने एवं संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधिकारियों ने सभी पुलिसकर्मियों और चौकीदारों को नियमित गश्ती, समयबद्ध ड्यूटी एवं जनसंपर्क बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद जताई जा रही है।

















