गोपलगंज पुलिस का बड़ा एक्शन: चोरी के संगठित गिरोह का भंडाफोड़, 6 अभियुक्त गिरफ्तार
गोपलगंज। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गोपालगंज के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत सिधवलिया थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 01 लैपटॉप और 02 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 23 अगस्त 2025 को सिधवलिया थाना क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में कांड संख्या 110/25 दर्ज कर पुलिस ने गहन अनुसंधान शुरू किया था। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर की सूचना और टीमवर्क के आधार पर आरोपियों की पहचान की।
गठित टीम द्वारा की गई छापेमारी में पहले बरौली थाना क्षेत्र के ग्राम मिरजापुर से कृष्ण कुमार रस्तोगी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपने अन्य साथियों के नाम उजागर किए। इसके बाद अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगातार छापेमारी कर शेष आरोपियों को भी धर दबोचा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी गया सामान बरामद किया गया, जिससे मामले का पूरी तरह खुलासा हो सका। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह योजनाबद्ध तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था और चोरी के सामान को अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखता था।
पुलिस का कहना है कि सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य है। पुलिस अधीक्षक ने इस सफलता के लिए टीम को सराहना दी है।
👉 गोपलगंज पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप है, वहीं आम जनता ने राहत की सांस ली है।












