रसूलपुर थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर 482 ग्राम गांजा के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
दिनांक-27.12.25 को रसूलपुर थाना को गुप्त प्राप्त हुई कि चंचौरा बाजार मे कन्हैया मिश्र, पिता-स्व० रामपक्ष मिश्र, अपने दुकान में मादक पदार्थ गांजा बेच रहा है, अविलम्ब आने पर उसे गांजा के साथ पकड़ा जा सकता है।
उक्त सुचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रसूलपुर थाना पुलिस टीम एवं एकमा अंचलाधिकारी की उपस्थिति में बताये गये स्थान चंचौरा बाजार पहुंचकर उक्त के दुकान पर छापामारी की गयी। छापामारी के क्रम में उक्त दुकान से 482 ग्राम गांजा जैसा नशीला पदार्थ बरामद कर कन्हैया मिश्र को पकड़ लिया गया।
तदोपरान्त बरामद सामान को विधिवत जप्त किया गया एवं रसूलपुर थाना कांड सं०-214/25 दर्ज कर पकड़ाये व्यक्ति कन्हैया मिश्र को गिरफ्तार किया गया। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता :-
- कन्हैया मिश्र, पिता-स्व० रामपक्ष मिश्र, साकिन-सहदौली, थाना-दरौंदा, जिला-सिवान।
➤ जप्त सामानों की विवरणी :-
- गांजा-482 ग्राम, 2. तराजु-01, 3. बटखरा-04, 4. लोहे का कटनी एवं लकड़ी का तख्ती-01, 5. चिलम-215 पीस एवं 6. गांजा पैक करने वाला पोलीथीन ।
➤ टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी :-
थानाध्यक्ष, रसूलपुर थाना एवं थाना के अन्य पदाधिकारी/कर्मी।












