गोपालगंज से बड़ी खबर | थावे मंदिर चोरी कांड में अहम खुलासा
गोपालगंज ब्यूरो आशीष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज पुलिस ने कुख्यात चोर शरीफ आलम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके घर पर जोरदार छापेमारी की। यह छापेमारी प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड से सीधे तौर पर जुड़ी बताई जा रही है।
पुलिस ने एफएसएल टीम और मेटल डिटेक्टर टीम के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अपराधी के दोनों ठिकानों पर एक साथ दबिश दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
छापेमारी के दौरान घर में गड्ढा खोदकर छुपाए गए बिजली के तार, प्लास्टिक का सामान, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सहित अन्य चोरी का सामान बरामद किया गया। बरामद सामग्री को जब्त कर लिया गया है और फॉरेंसिक जांच के लिए सैंपल भी एकत्र किए गए हैं।
पुलिस का कहना है कि इस बरामदगी से थावे मंदिर चोरी कांड की गुत्थी सुलझने की पूरी संभावना है। मामले में आगे की पूछताछ और कार्रवाई तेज कर दी गई है।
पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी कांड में शामिल अन्य आरोपियों पर भी शिकंजा कसने के संकेत मिल रहे हैं












