कटेया से बड़ी खबर बोलेरो गाड़ी चोरी से इलाके में हड़कंप
कटेया से राकेश कुमार मिश्र कि रिपोर्ट
गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र से वाहन चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने घर के सामने खड़ी बोलेरो गाड़ी (सफेद रंग) पर हाथ साफ कर दिया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटेया थाना क्षेत्र सेमरिया निवासी आवेदक स्व बैद्यनाथ मिश्र के पुत्र आशुतोष कुमार मिश्र ने थाने में आवेदन देकर बताया कि दिनांक 26 दिसंबर 2025 की रात करीब 7 बजे उन्होंने अपनी बोलेरो गाड़ी BR-28 B-9611 को घर के सामने सुरक्षित रूप से खड़ा किया था। देर रात भोजन कर सो गया जब सुबह उठे तो गाड़ी मौके से गायब मिली। काफी खोजबीन के बावजूद वाहन का कोई सुराग नहीं लग पाया।
पीड़ित के अनुसार, यह चोरी अज्ञात चोरों द्वारा की गई है। गाड़ी 2009 मॉडल बताई जा रही है। घटना के बाद पीड़ित ने कटेया थाने में लिखित शिकायत देकर तत्काल जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
मामले को लेकर पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है। वहीं, लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं से आम लोग सहमे हुए हैं और पुलिस गश्त पर भी सवाल उठ रहे हैं।
अब देखना होगा कि पुलिस कब तक चोरी गई बोलेरो को बरामद कर पाती है और चोरों को सलाखों के पीछे पहुंचाती है।
वही इस संबंध मे कटेया थानाध्यक्ष ने कहा कि पीड़ित से प्राप्त आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कि जा रही है बहुत जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा












