भोरे में शादी की नीयत से बहला-फुसुला कर एक लड़की का अपहरण मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस
भोरे /गोपालगंज
भोरे थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर गांव में बहला फुसलाकर एक लड़की के अपहरण कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर अपहृता की मां ने थाने में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री काजल कुमारी अपने दरवाजे पर खड़ी थी और मैं घर के अंदर खाना बना रही थी। इसी बीच गांव का ही संजीत कुमार गोस्वामी आया और काजल को बहला फुसला कर उसका अपहरण कर लिया। इस अपहरण में ख्याली गोस्वामी, गीता देवी तथा उषा देवी भी शामिल हैं। अपहृता की मां रिंकू देवी का आरोप है कि उनकी पुत्री का शादी की नीयत से अपहरण कर लिया गया है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।












