मोतीहारी पुलिस की तत्परता से अपहृत बालक सुरक्षित बरामद, परिजनों में लौटी खुशियां





मोतीहारी |
पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई से एक बार फिर मानवता की जीत हुई है। मोतीहारी पुलिस ने आदापुर थाना क्षेत्र में अपहृत बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। यह कार्रवाई पुलिस की सक्रियता और संवेदनशीलता का जीवंत उदाहरण बनी है।
मामला आदापुर थाना कांड संख्या 278/2024 से जुड़ा है, जिसमें अपहृत बालक के संबंध में परिजनों द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। सूचना मिलते ही आदापुर थाना पुलिस ने बिना समय गंवाए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई शुरू की। गहन छानबीन और लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने बालक को चिरैया टेम्पू स्टैंड के पास से सुरक्षित बरामद कर लिया।
बालक के सकुशल मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए बालक को उसके परिवार को सौंप दिया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों की भूमिका की चारों ओर सराहना हो रही है।
मोतीहारी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई जारी है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
यह सफलता आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करती है तथा यह संदेश देती है कि #BiharPolice अपराध के खिलाफ पूरी मजबूती से खड़ी है।












