गोपालगंज: सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन की माता के निधन पर शोक सभा आयोजित।
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट





गोपालगंज। स्थानीय गोपालगंज सोनार समाज द्वारा आज दिनांक 27 दिसंबर 2025 (शनिवार) को एक शोक सभा का आयोजन किया गया। यह सभा पुरानी चौक स्थित जिला कार्यालय में आयोजित की गई, जो स्थानीय सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन की माता फूलमती देवी के असामयिक निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बुलाई गई थी। शोक सभा की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष पप्पू जी ने स्व. फूलमती देवी के जीवन पर प्रकाश डाला और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बताया कि फूलमती देवी एक धार्मिक स्वभाव की महिला थीं, जिन्होंने समाज के हर तबके के लिए सच्ची सद्भावना का परिचय दिया।उनके पति स्व. जयश्री राम भी एक सच्चे समाजसेवी थे। बता दे की स्व. फूलमती देवी अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं, जिसमें उनके तीन पुत्र और दो पुत्रियाँ शामिल हैं पहला डॉ. आलोक कुमार सुमन (सांसद, गोपालगंज), द्वितीय पुत्र: सत्यविजय कुमार (निदेशक, संसद भवन), तृतीय पुत्र: डॉ. अमर कुमार (हड्डी रोग विशेषज्ञ), तथा दोनों पुत्रियाँ गृहिणी हैं। सभा में बताया गया कि उनकी अंतिम इच्छा थी कि समाज के हर वर्ग के बच्चे का भविष्य उज्ज्वल बने। उनके इस सपने को पूरा करने के लिए उनके तीनों पुत्र अपना जीवन समर्पित कर चुके हैं।इस शोक सभा में समाज के कई लोग उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से निम्नलिखित नाम शामिल हैं, सूरज भूषण,डब्लू कुमार सोनी,भरत सोनी,संतोष कुमार,अभय कुमार,रमेश (उर्फ पप्पू),दीपक कुमार उर्फ पप्पू (अध्यक्ष)












