गोपालगंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच फरार अभियुक्तों के घरों पर ढोल नगाड़े के साथ इश्तेहार
गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पांच फरार अभियुक्तों के घरों पर ढोल नगाड़े के साथ इश्तेहार तामिला किया। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे।












