AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

सीतामढ़ी के विवेक कुमार का राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता के लिए चयन, जिले में हर्ष की लहर

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
December 25, 2025
in देश
0
सीतामढ़ी के विवेक कुमार का राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता के लिए चयन, जिले में हर्ष की लहर
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सीतामढ़ी के विवेक कुमार का राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता के लिए चयन, जिले में हर्ष की लहर

डॉ.राहुल कुमार द्विवेदी, बिहार संपादक, अखंड भारत न्यूज़।

सीतामढ़ी जिले के लिए यह क्षण अत्यंत गौरव और गर्व से भरा हुआ है। जिले के होनहार और प्रतिभाशाली भारोत्तोलक विवेक कुमार का चयन राज्य स्तरीय उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता की तैयारी हेतु आयोजित होने वाले विशेष प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया है। विवेक की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे जिले के खेल जगत में खुशी और उत्साह की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवेक कुमार का चयन बिहार राज्य टीम की ओर से किया गया है। चयनित खिलाड़ियों के लिए 5 जनवरी से खेल अकादमी, राजगीर में विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जो 2 फरवरी तक चलेगा। इस प्रशिक्षण के उपरांत विवेक कुमार 5 फरवरी से 14 फरवरी 2026 तक मोदीनगर (उत्तर प्रदेश) में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जिले के खेल इतिहास में महत्वपूर्ण उपलब्धि

विवेक कुमार के चयन को सीतामढ़ी जिले के खेल इतिहास की एक बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। लंबे समय से सीमित संसाधनों के बावजूद जिले के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं। विवेक का राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचना इसी निरंतर संघर्ष और समर्पण का परिणाम है।

जिला भारोत्तोलन संघ ने जताया गर्व

विवेक के चयन की खबर मिलते ही सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई। संघ के पदाधिकारियों ने इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए विवेक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष अतुल कुमार ने विवेक के चयन को जिले में खेल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा विवेक कुमार का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन यह साबित करता है कि सीतामढ़ी के युवाओं में अपार खेल प्रतिभा छिपी हुई है। आवश्यकता है उन्हें सही मंच, वैज्ञानिक प्रशिक्षण और निरंतर प्रोत्साहन देने की। जिला भारोत्तोलन संघ का निरंतर प्रयास रहेगा कि जिले के खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन, तकनीकी मार्गदर्शन और सकारात्मक माहौल उपलब्ध कराया जाए। विवेक की यह सफलता केवल उनकी व्यक्तिगत मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि यह जिले के सैकड़ों युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें पूरा विश्वास है कि विवेक राष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर बिहार और सीतामढ़ी का नाम रोशन करेंगे।

पदाधिकारियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

जिला संघ के उपाध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद ने विवेक की उपलब्धि को जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि इससे आने वाले समय में और भी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होंगे और सीतामढ़ी खेल के मानचित्र पर मजबूती से उभरेगा।
वहीं उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार एवं सचिव सतीश कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि विवेक की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का प्रतिफल है। उन्होंने विश्वास जताया कि विवेक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार सुमन ने विवेक को बधाई देते हुए कहा कि जिला संघ भविष्य में भी खिलाड़ियों को हर संभव आर्थिक और प्रशासनिक सहयोग प्रदान करता रहेगा, ताकि जिले के युवा खिलाड़ी बिना किसी बाधा के आगे बढ़ सकें।

संरक्षक का प्रेरणादायी वक्तव्य

इस अवसर पर सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के संरक्षक प्रो. राजकुमार गुप्ता ने विवेक कुमार के चयन को जिले के लिए गर्व की बात बताते हुए कहा विवेक कुमार का चयन इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि सीतामढ़ी की धरती खेल प्रतिभाओं से समृद्ध है। यदि खिलाड़ियों को समय पर पहचान, सही दिशा और उचित संसाधन मिलें, तो वे राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जिले और राज्य का नाम रोशन कर सकते हैं। विवेक की यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है और यह आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

पावरलिफ्टिंग संघ ने भी दी बधाई

सीतामढ़ी जिला पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष पंकज रमण ने भी विवेक कुमार को बधाई देते हुए कहा विवेक कुमार का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन यह दर्शाता है कि सीतामढ़ी के खिलाड़ी शक्ति आधारित खेलों में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। भारोत्तोलन और पावरलिफ्टिंग जैसे खेलों में जिले की पहचान अब राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बन रही है। विवेक की सफलता से अन्य खिलाड़ी भी प्रेरित होंगे और पूरे जिले में खेल संस्कृति को मजबूती मिलेगी।

खेल जगत से मिल रही लगातार शुभकामनाएँ

विवेक कुमार की इस बड़ी उपलब्धि पर जिले के खेल जगत से जुड़े कई प्रतिष्ठित लोगों ने उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं। बधाई देने वालों में डॉ. राजीव कुमार, काजू रितेश रमण सिंह, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार यादव, फुटबॉल संघ के सचिव सुरेश कुमार, साकिर हुसैन सहित अनेक खेल प्रेमी, प्रशिक्षक एवं पदाधिकारी शामिल हैं।

पूरे जिले को विवेक से बड़ी उम्मीदें

आज पूरा सीतामढ़ी जिला विवेक कुमार की सफलता पर गर्व महसूस कर रहा है। खेल प्रेमियों को पूरा विश्वास है कि विवेक राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सीतामढ़ी और बिहार का नाम देशभर में रोशन करेंगे। विवेक की यह सफलता न केवल वर्तमान खिलाड़ियों बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए भी एक प्रेरणास्रोत बनकर सामने आई है।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
गोपालगंज: ज्वेलरी दुकान लूटकांड के आरोपी कुख्यात अपराधी गोलू मिश्रा की इलाज के दौरान मौत।

गोपालगंज: ज्वेलरी दुकान लूटकांड के आरोपी कुख्यात अपराधी गोलू मिश्रा की इलाज के दौरान मौत।

April 28, 2026
पटना पुलिस की बड़ी सफलता: 4 गृहभेदन कांडों का खुलासा, लाखों की बरामदगी के साथ आरोपी गिरफ्तार

गोपालगंज: तेज रफ्तार स्कोर्पियो का कहर, एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल।

April 28, 2026
हथुआ: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, गले पर गहरे निशान से गहराया सस्पेंस।

हथुआ: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, गले पर गहरे निशान से गहराया सस्पेंस।

April 28, 2026
गोपालगंज: पिता की हत्या का 4 साल बाद हिसाब, बाप-बेटे को मिली उम्रकैद की सजा।

गोपालगंज: पिता की हत्या का 4 साल बाद हिसाब, बाप-बेटे को मिली उम्रकैद की सजा।

April 28, 2026

Recent News