किसान मेला में बड़हरिया प्रखंड के किसानों ने जीता सबसे ज्यादा पुरस्कार-सतीश सिंह
बड़हरिया से परमानंद पांडे की रिपोर्ट
जिला स्तरीय किसान मेला में बड़हरिया प्रखंड के समूह के किसान ने जीता सबसे अधिक पुरस्कार और सबसे अधिक पुरस्कार जीतने वाले मुकेश कुमार को मिला विशिष्ट पुरस्कार। दो दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी में बड़हरिया प्रखंड अंर्तगत समूह के किसान सबसे अधिक पुरस्कार जीत कर किया नाम रोशन।
जिसमें सद्भभावना सब्जी उत्पादन कृषक हित समूह ग्राम मलिक टोला के मुकेश कुमार को नव उमेश कुमार छः और बिपुल कुमार को पांच यानी कुल बीस पुरस्कार और अम्बे महिला खाद्य सुरक्षा समूह ग्राम विशुनपुरा पंचायत भोपतपुर के समूह के किसान लालसा देवी को दो,नीलम देवी को चार,अनुराग कुमार को एक, पूजा कुमारी को चार कुल 11 पुरस्कार तथा परी महिला खाद्य सुरक्षा समूह ग्राम पंचायत हरदोबारा के राजन देवी को दो और शोभा देवी को दो यानी कुल चार पुरस्कार मिला।
साथ में मुकेश कुमार ने अपने उत्पाद को सभी पदाधिकारी को गिफ्ट देकर स्वागत किया।








