घर का ताला तोड़कर नगदी व आभूषण सहित हजारों की संपत्ति चोरी
नौतन से फिरोज अंसारी की रिपोर्ट
स्थानीय थाना क्षेत्र के गलीमापुर में मकान का ताला तोड़कर हजारों की संपत्ति चोरी करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर पीड़िता सरस्वती देवी ने थाने में आवेदन देकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। उसने बताया कि अत्यधिक ठंड पड़ने के कारण 22 दिसंबर 2025 को रात्रि में वह अपने नए घर में ताला लगाकर पुराने घर में सोने चली गई। 23 दिसंबर को सुबह या अपने बच्चों के साथ नए घर पर पहुंची तो तो ताला और दरवाजे की कुंडी टूटा हुआ पाया। अंदर जाकर देखा तो पाया कि नगरी वह आभूषण रखा बक्सा चोरी हो चुका है। ग्रामीणों से पता चला कि गांव के दक्षिण कुछ तरफ खेत में खाली बक्सा फेंका हुआ है। पीड़िता के अनुसार बक्से में 20 हजार रुपए नगद तथा हजारों रुपए मूल्य के आभूषण व बर्तन की चोरी हुई है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की छानबीन की जा रही है।












