नशा क्लब सीवान ने खोदाई बारी को एक गोल से हराकर विजेता कप पर जमाया कब्जा
बड़हरिया से परमानंद पांडे की रिपोर्ट
सीवान जिला के प्रथम जिला पदाधिकृबके नाम से चलने वाले के राय पॉल लीग फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच नशा फुटबॉल क्लब सीवान बनाम केएफसी खोदाईबारी के बीच खेला गया। जिसका विधिवत उद्घाटन रघुनाथपुर राजद विधायक ओसामा सहाब ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। दोनों टीम के बीच काफी संघर्षशील मुकाबला हुआ। जिसमें नशा क्लब सीवान ने खोदाईबारी का एक गोल से हराकर विजेता कप पर कब्जा जमाया। बेस्ट 22 नशा टीम के खिलाड़ी जर्सी नो 10 फरहान, बेस्ट 11 नशा टीम के जर्सी नो 16 खोदाई बारी के खिलाड़ी जर्सी नो 9 को दिया गया।अनुशासित टीम का पुरस्कार परिवर्तन क्लब नरेंद्रपुर को दिया गया। येयुवा खिलाड़ी का पुरस्कार नशा क्लब के जर्सी नो 16 वसीम को दिया गया। पुरस्कार देने में क्रिकेटर मो कैफ बंटी, उमाशंकर प्रसाद, मकदूम खान, सुधाकर तिवारी, सुशील चौबे, अब्दुल कादिर नेयाज अहमद, सद्दाम हुसैन के हाथों दिया गया। जिसके साथ सचिव मखदूम खान, अध्यक्ष सुधाकर तिवारी, टूर्नामेंट अध्यक्ष अब्दुल कादिर उर्फ सहन्त, संरक्षक उमाशंकर प्रसाद, संयुक्त सचिव नेयाज अहमद, सहायक सचिव सद्दाम हुसैन, मो शाहीद, रेफरी चेयरमैन सुशील चौबे ने मुख्यातिथि और खिलाड़ियों को सम्मानित किया। निर्णायक में एकराम अली, नेयाज अहमद, विक्रमा यादव ऑफिशियल आमिर अली थे। ओसमा साहब ने कहा कि खेल बेहतर जीवन के लिए जरूरी है। युवा खेल से जुड़े और सीवान का नाम रौशन करे।












