AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

कोंच में अंतरराज्यीय गिरोह के छह अपराधी गिरफ्तार, आभूषण बरामद

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
December 22, 2025
in देश
0
क्षेत्रीय विकास परिषदों (सिधवलिया, हरखुआ एवं सासामुसा) के अंतर्गत गन्ना कृषकों के सिंचाई हेतु निजी नलकूप योजना का संचालन।
0
SHARES
20
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोंच में अंतरराज्यीय गिरोह के छह अपराधी गिरफ्तार, आभूषण बरामद

गाया जिला के गोह में डकैती के दौरान महिला की हत्या के मामले का खुलासा बिहार, एमपी, यूपी और राजस्थान तक फैला गिरोह का नेटवर्क गोह थाना की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मीरपुर टोले प्रयाग बिगहा गांव में महीनों पूर्व डकैती के दौरान एक महिला की निर्मम हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. इस कांड में शामिल अंतरराज्यीय गिरोह के छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इन अपराधियों के पास से डकैती के दौरान लूटे गये सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद हुए हैं. यह जानकारी दाउदनगर एसडीपीओ अशोक कुमार दास व गोह थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान दी. एसडीपीओ ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान और लगातार छापेमारी के बाद पुलिस को सफलता मिली है. गिरफ्तार सभी अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बता दें कि एक अक्तूबर 2025 की रात अपराधियों ने मीरपुर टोले प्रयाग बिगहा गांव निवासी अंजनी देवी के घर में डकैती के इरादे से प्रवेश किया था. इसका विरोध करने पर अपराधियों ने लोहे के रॉड और डंडे से हमला कर महिला को मौत के घाट उतार दिया था. इसके बाद घर से सोने-चांदी के आभूषण और करीब 15 हजार रुपये लूट लिये गये थे. इस मामले में गोह थाना में कांड संख्या 297/25 के रूप में प्राथमिकी दर्ज हुई थी. तकनीकी जांच से खुला राज इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल के निर्देश पर दाउदनगर एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया गया. एसआइटी ने मामले की गहन जांच शुरू की. घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों, तकनीकी साक्ष्य और आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस ने गिरोह के सदस्यों की पहचान की. इस जांच के दौरान स्पष्ट हुआ कि घटना को अंजाम देने वाला गिरोह बाहर के राज्यों से आकर जिले में सक्रिय है. गया जी जिले से गिरफ्तारी पुलिस ने गया जी जिले के कोंच थाना क्षेत्र के कोचपोखरा पर छापेमारी कर सभी छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इन अपराधियों के खिलाफ मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात और बिहार में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज पाये गये हैं. पूछताछ में अपराधियों ने गोह थाना क्षेत्र के अलावे जम्होर थाना और नगर थाना (औरंगाबाद) क्षेत्र में भी चोरी तथा गृहभेदन की कई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकारी है. सभी का स्थायी पता कोचपोखरा गांव जिन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें मध्यप्रदेश के गुना जिला अंतर्गत पटेल नगर पुलिस थाना क्षेत्र के कैंट निवासी बरबरया पारदी के पुत्र नरसिम्हा पारदी, धरम पारदी, भोपाल जिले के भोपाल गांधीनगर निवासी काशी, उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद जिले के दरारगंज थाना क्षेत्र के सौरभ माली, इलाहाबाद निवासी बिरजू माली के पुत्र अभय माली और झांसी जिले के झांसी थाना क्षेत्र के स्व मोहन आदिवासी के पुत्र अनुज आदिवासी शामिल हैं. एसडीपीओ ने बताया कि सभी अपराधियों का अस्थायी पता गया जी जिले के कोच थाना क्षेत्र का कोचपोखरा गांव है. इन सामानों की बरामदगी पुलिस के हत्थे चढ़े अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने दो पीस सोने जैसे झुमके, दो पीस बाली, एक जोड़ी पायल, दो पीस चांदी जैसा पान का पत्ता, एक पीस चांदी का अनंत, एक पीस मंगल सूत्र शामिल है. दिन में रेकी और रात में चोरी पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह दिन में सुनसान और बंद घरों की रेकी करता था और रात में चोरी व डकैती की घटनाओं को अंजाम देता था. मीरपुर टोले की घटना में भी महिला के जाग जाने के कारण अपराधियों ने हत्या जैसी जघन्य वारदात को अंजाम दिया थे. थानों को दी गयी सूचना सभी अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. साथ ही संबंधित राज्यों और थानों को भी गिरफ्तारी की सूचना दे दी गयी है. छापेमारी दल में गोह थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह, एसआइ अमर कुमार, तकनीकी शाखा के पुलिस पदाधिकारी शामिल रहे.

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
गोपालगंज: ज्वेलरी दुकान लूटकांड के आरोपी कुख्यात अपराधी गोलू मिश्रा की इलाज के दौरान मौत।

गोपालगंज: ज्वेलरी दुकान लूटकांड के आरोपी कुख्यात अपराधी गोलू मिश्रा की इलाज के दौरान मौत।

April 28, 2026
पटना पुलिस की बड़ी सफलता: 4 गृहभेदन कांडों का खुलासा, लाखों की बरामदगी के साथ आरोपी गिरफ्तार

गोपालगंज: तेज रफ्तार स्कोर्पियो का कहर, एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल।

April 28, 2026
हथुआ: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, गले पर गहरे निशान से गहराया सस्पेंस।

हथुआ: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, गले पर गहरे निशान से गहराया सस्पेंस।

April 28, 2026
गोपालगंज: पिता की हत्या का 4 साल बाद हिसाब, बाप-बेटे को मिली उम्रकैद की सजा।

गोपालगंज: पिता की हत्या का 4 साल बाद हिसाब, बाप-बेटे को मिली उम्रकैद की सजा।

April 28, 2026

Recent News