AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

बड़हरिया थाना परिसर में सिवान एसपी के जन संवाद में आम लोगों ने रखी बड़हरिया की समस्या

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
December 19, 2025
in देश
0
बड़हरिया थाना परिसर में सिवान एसपी के जन संवाद में आम लोगों ने रखी बड़हरिया की समस्या
0
SHARES
65
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बड़हरिया थाना परिसर में सिवान एसपी के जन संवाद में आम लोगों ने रखी बड़हरिया की समस्या

बड़हरिया से परमानंद पांडे की रिपोर्ट

बड़हरिया थाना परिसर में सीवान एसपी विक्रम सिहाग के द्वारा आम जन संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस अधीक्षक के जन संवाद में ग्रामीण से लेकर बाजारों तक और आम से लेकर खास तक की समस्याएं सहित व्यक्तिगत समस्याओं को एक एक कर के जन संवाद में शामिल लोगों ने अपनी अपनी बरी आने के बाद एसपी के समक्ष रखा। एसपी ने सभी लोगो की बात गौर से एक एक करके सुने।थाना परिसर में आयोजित एसपी के जन संवाद में सबसे पहले धनाव गांव निवासी आजम अली और
तेतहली पंचायत के मुखिया पति हरजीत मांझी ने पंचायत के धनाव और कुड़ियां पुर गांव में घनी आबादी के पास चल रहे मुर्गी अंडा फार्म से निकले प्रदूषण के प्रकोप और लाखों की संख्या में भिन्न भिन्नती मक्खियों की झुंड की समस्या से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। आजम अली ने एसपी विक्रम सिहाग से कहा कि मक्खियों के प्रकोप से गांव के लोगों का जीना मुहाल हो गया है।लाखों की संख्या में मक्खियां लोगो के घरों में आ जा रही है जिससे लोगों को भोजन करना भी एक बड़ी समस्या बन गई है। मुर्गी अंडा फॉर्म के मालिक से शिकायत करने पर अंडा फार्म संचालक गली गलौज के साथ हिंसा पर उतारू हो जा रहे है। इस समस्या को पुलिस अधीक्षक ने बड़े ही ध्यान से सुन कर अपने डायरी में नोट किया। बड़हरिया नगर पंचायत चेयर मैंन प्रतिनिधि नसीम अख्तर ने बड़हरिया थाना के सामने खड़ी जब्त ट्रकों से बड़हरिया में जाम होने की समस्या को बताया गया। वही जिला पार्षद प्रतिनिधि सराज अली ने बड़हरिया के बालू लदे ट्रकों से लगने वाले जाम के बारे में बताया गया । वही राकेश गिरी ने एसपी से बड़हरिया में स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण के बारे में बताया। पूर्व मुखिया बीरेंद्र प्रसाद ने बड़हरिया के खानपुर और यमुना गढ़ में विवाद को लेकर एसपी को जमीन के बारे में बताया गया । एसपी विक्रम सिहाग ने सबकी बातों को सुना और अपनी डायरी में लिखते हुए सभी समस्याओं को थानाध्यक्ष छोटन कुमार से शीघ्र ही निदान करने को कहा। वही व्यक्तिगत समस्याओं को लेकर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित सभी लोगों से एक एक करके आवेदन लिया और सभी समस्याओं का समाधान जल्द ही करने और कराने को कहा।उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जन संवाद कार्यक्रम से आमजनों और सार्वभौम समस्याओं के बारे में जानकारी मिलेगी और उनका त्वरित समाधान होगा।जिससे आमजनों को राहत मिलेगी।उन्होंने कहा कि जल्द ही गांवों में अतिक्रमण की गई सरकारी भूमि और सड़क को खाली कराने का कार्य भी होगा।इस अवसर पर बड़हरिया थाना के थानाध्यक्ष छोटन कुमार,पुलिस पदाधिकारी अशोक गहलोत,राकेश कुमार,अमित कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि और आम जन शामिल थे।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
गोपालगंज: ज्वेलरी दुकान लूटकांड के आरोपी कुख्यात अपराधी गोलू मिश्रा की इलाज के दौरान मौत।

गोपालगंज: ज्वेलरी दुकान लूटकांड के आरोपी कुख्यात अपराधी गोलू मिश्रा की इलाज के दौरान मौत।

April 28, 2026
पटना पुलिस की बड़ी सफलता: 4 गृहभेदन कांडों का खुलासा, लाखों की बरामदगी के साथ आरोपी गिरफ्तार

गोपालगंज: तेज रफ्तार स्कोर्पियो का कहर, एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल।

April 28, 2026
हथुआ: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, गले पर गहरे निशान से गहराया सस्पेंस।

हथुआ: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, गले पर गहरे निशान से गहराया सस्पेंस।

April 28, 2026
गोपालगंज: पिता की हत्या का 4 साल बाद हिसाब, बाप-बेटे को मिली उम्रकैद की सजा।

गोपालगंज: पिता की हत्या का 4 साल बाद हिसाब, बाप-बेटे को मिली उम्रकैद की सजा।

April 28, 2026

Recent News