AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

बैकुंठपुर में आंगनबाड़ी केंद्रों की सघन जांच, उपनिदेशक ने लिया टीएचआर वितरण का जायजा

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
December 17, 2025
in देश
0
बैकुंठपुर में आंगनबाड़ी केंद्रों की सघन जांच, उपनिदेशक ने लिया टीएचआर वितरण का जायजा
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बैकुंठपुर में आंगनबाड़ी केंद्रों की सघन जांच, उपनिदेशक ने लिया टीएचआर वितरण का जायजा

गोपालगंज।

राज्य सरकार के निर्देश पर बैकुंठपुर प्रखंड में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की सघन जांच की गई। इस क्रम में आई सी डी एस निदेशालय के उपनिदेशक भुवन कुमार ने विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर एफआरएस प्रणाली के माध्यम से शत-प्रतिशत टेक होम राशन (टीएचआर) वितरण की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीएचआर से संबंधित आवश्यक अभिलेखों की जांच की तथा लाभुकों से सीधे बातचीत कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। जांच में यह पाया गया कि सभी केंद्रों पर योग्य लाभुकों के बीच प्रति माह सूखा राशन का नियमित वितरण किया जा रहा है।

उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों से प्रतिदिन मिलने वाले पोषाहार के संबंध में भी जानकारी ली और सेविकाओं से बातचीत कर कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उपनिदेशक ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि एफआरएस के माध्यम से ही प्रत्येक माह शत-प्रतिशत टीएचआर वितरण सुनिश्चित किया जाए।

उधर, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी संगीता कुमारी ने भी प्रखंड के आजवीनगर, चमनपुरा, रेवतिथ, परसौनी एवं उसरी पंचायतों के कई आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर टीएचआर वितरण व्यवस्था की जांच की।

प्रशासनिक अधिकारियों की इस कार्रवाई से आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था और पारदर्शिता को और मजबूत करने की दिशा में सकारात्मक संदेश गया है।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
प्रदेश के जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कालिंजर महोत्सव-2026 का फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

February 16, 2026
धनौती गाँव के शिव मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

जनता बाजार के ढोढ़नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब

बैरगनिया नगर परिषद की सामान्य बैठक में विकास से जुड़े कई प्रस्ताव पारित

Recent News