बड़हरिया के माधोपुर गिरी टोला में फॉर्च्यूनर की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत
ग्रामीणों ने चालक पर लगाया दबंगई का आरोप
बड़हरिया से परमानंद पांडे की रिपोर्ट
बड़हरिया थाना क्षेत्र के माधोपुर गिरी टोला में रविवार को एक चार वर्षीय बच्ची पायल कुमारी की फॉर्च्यूनर गाड़ी के चालक ने कुचल दिया जिससे बच्ची की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर ही हो गई। मृतक मासूम बच्ची पायल कुमारी माधोपुर गिरी टोला निवासी ओसिहर कुमार भगत की पुत्री बताई जाती है। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गया। मृत बच्ची के परिजनों ने गाड़ी के चालक पर दबंगई का आरोप लगाते हुए जान बुझ कर पायल कुमारी के शरीर पर गाड़ी से कुचल कर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया की घटना के समय बच्ची पायल कुमारी अपने घर के बाहर दरवाजे के पास सड़क किनारे खेल रही थी। तभी फॉर्च्यूनर गाड़ी बी आर 29पी ए 4939 के चालक के लापरवाही के कारण गाड़ी का अगले चक्के की चपेट में पलक कुमारी आ गई। परिवार के लोगो ने चालक से गाड़ी रोकने की आवाज लगाया और इशारा कर रहे थे की बच्ची गाड़ी के अगले हिस्से के चक्का से धक्का लगने से जमीन पर गिर गई है। लेकिन गाड़ी चालक अपने धुन में गाना सुन रहा था और लोगो की आवाज को नजर अंदाज करके गाड़ी नहीं रोका और गाड़ी आगे बढ़ाते चला गया जिससे सड़क पर गिरी बच्ची के शरीर पर गाड़ी का पिछला चक्का चढ़ गया और घटना स्थल पर हीबच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर चालक ने उल्टे दबंगई दिखाते हुए ग्रामीणों से गली गलौज करते हुए मार पीट करने पर उतारू हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, हादसे में शामिल फॉर्च्यूनर गाड़ी माधोपुर पंचायत के मुखिया सबील अहमद की बताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलते हीं बड़हरिया थानाध्यक्ष छोटन कुमार, एएसआई विपिन कुमार सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर मृत बच्ची का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सिवान सदर अस्पताल भेज दिया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना में शामिल गाड़ी को जप्त कर थाना लाया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया की घटना दुखद है और चालक और गाड़ी पर उचित विधि-सम्मत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों में घटना को लेकर काफी आक्रोश है। मृत बच्ची के परिजन दोषी गाड़ी चालक को सख्त सजा की मांग कर रहे थे।












