कृषि जन कल्याण चौपाल में किसानों को खेती करने का तरीका बताया गया
बड़हरिया से परमानंद पाण्डेय की रिपोर्ट
बड़हरिया प्रखंड के सदरपुर पंचायत के पंचायत भवन परिसर में किसानों को रबी फसल की जानकारी के लिए कृषि जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत किसानों को गया। जिस कार्यक्रम पर किसानों को आत्मा योजना, रबी बीज योजना, पक्का बर्मी बेड, फॉर्मर रजिस्ट्री, इकेवाईसी, बिहार कृषि ऐप, कृषि यंत्रीकरण, उद्यान योजना, के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ में खेती की नई तकनीक और बदलते मौसम के अनुसार खेती करने की जानकारी भी दी गई। एटीएम सतीश सिंह ने बताया कि किसान चौपाल में आकर कृषि संबंधित योजनाओं की जानकारी ले सकते हैं। किसान को चौपाल में जानकारी लेने से किसान खेती में बेहतर करेंगे। वही एटीएम रविशंकर सिन्हा ने बताया कि हर पंचायत में कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन किया जा रहा है जो 150दिसम्बर तक पंचायतवार चलेगा।












