AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
November 7, 2025
in देश
0
निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित

डीईओ ने कहा – 11 नवंबर को मतदान, समय बहुत कम; तैयारियाँ अपनी पराकाष्ठा पर हों, लक्ष्य शांतिपूर्ण एवं शत-प्रतिशत मतदान का

रिपोर्ट -डॉ राहुल कुमार द्विवेदी (संपादक बिहार)अखण्ड भारत न्यूज

सीतामढ़ी (अखण्ड भारत न्यूज)6-11-2025:-बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 को लेकर जिले में तैयारियाँ अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं। मतदान की तिथि 11 नवंबर निश्चित है और अब चुनाव में बहुत कम समय बचा है। इसी क्रम में आज समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में सभी कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को भी जोड़ा गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदान में अब थोड़ा ही समय शेष है, ऐसे में सभी कोषांग अपनी कार्यप्रणाली को पूर्ण गति दें और तैयारियों को अपनी पराकाष्ठा पर पहुँचाएँ। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता, निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन कार्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही, विलंब या शिथिलता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में विभिन्न कोषांगों—कार्मिक, प्रशिक्षण, परिवहन, संचार, सुरक्षा, सामग्री वितरण, मीडिया प्रबंधन, आदर्श आचार संहिता, स्वीप, पीडब्ल्यूडी कोषांग आदि—की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
डीईओ श्री पांडेय ने निर्देश दिया कि—

सभी कोषांग दैनिक समीक्षा कर यह सुनिश्चित करें कि सभी व्यवस्थाएँ तय समय सीमा में पूर्ण हों।

मतदान केंद्रों पर सुविधा, सुरक्षा और सुगमता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार फ्लैग मार्च, एरिया डॉमिनेशन और निगरानी जारी रहे।

सी-विजिल एप, हेल्पलाइन 1950 एवं आदर्श आचार संहिता का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदान दिवस से पहले सभी व्यवस्थाओं का स्थलीय सत्यापन किया जाए।

समीक्षा बैठक में स्वीप कोषांग की गतिविधियों पर भी विशेष बल दिया गया। डीईओ ने कहा कि जिले में चल रही मतदाता जागरूकता गतिविधियों को और अधिक सघन बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि नुक्कड़ नाटक, मशाल जुलूस, मानव श्रृंखला, पोस्टर, स्टीकर, संकल्प पत्र वितरण और अन्य रचनात्मक माध्यमों से अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जाए।

बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित सभी नोडल एवं वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

अंत में डीईओ श्री रिची पांडेय ने जिलेवासियों से अपील की कि 11 नवंबर को लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें, मतदान अवश्य करें और सीतामढ़ी को शत-प्रतिशत मतदान वाले जिलों में शामिल कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
मुजफ्फरपुर में बाइक चोर गिरोह के 5 बदमाश गिरफ्तार:7 चोरी की बाइक बरामद, नेपाल से भी कनेक्शन जुड़े होने की आशंका

मुजफ्फरपुर में बाइक चोर गिरोह के 5 बदमाश गिरफ्तार:7 चोरी की बाइक बरामद, नेपाल से भी कनेक्शन जुड़े होने की आशंका

April 16, 2026
कटिहार में 24 घंटे में गोलीकांड का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद

कटिहार में 24 घंटे में गोलीकांड का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद

April 16, 2026

मुंगेर में AEDO परीक्षा से पहले बड़ा फर्जीवाड़ा, 22 आरोपी गिरफ्तार

April 16, 2026
कम्बाइन हार्वेस्टर की चपेट में आकर बाईक सवार की दर्दनाक मौत.

कम्बाइन हार्वेस्टर की चपेट में आकर बाईक सवार की दर्दनाक मौत.

April 16, 2026

Recent News