एक दिवसीय कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुखिया ने लिया हिस्सा
नौतन से फिरोज अंसारी की रिपोर्ट
स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों के मुखिया, उपमुखिया एवं कार्यपालक सहायकों ने एक दिवसीय गैर आवासीय कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रमाणपत्र डाउनलोड किये। बता दें कि सीवान जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय के निर्देशानुसार पंचायती राज प्रतिनिधियों के क्षमता विकास हेतु 13 जून एवं 15 जून 2026 को कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण में शामिल होकर सभी मुखिया, ऊपर मुखिया एवं पंचायत स्तरीय कर्मियों को प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करना है। इसी आदेश के आलोक में 13 जून दिन शनिवार को कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों ने ई-ग्राम स्वराज पोर्टल, जीपीडीपी, बीएसपीआरआई, एलएसडीजी, वीपीआरपी तथा अन्य पंचायती राज संबंधी योजनाओं पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
प्रशिक्षण का आयोजन जन कल्याण सेवा समिति और पीके इन्फो सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधियों व कर्मचारियों को डिजिटल शासन, योजना कार्यान्वयन, रिपोर्टिंग तथा प्रमाण-पत्र जनरेशन की प्रक्रिया से अवगत कराना था। प्रशिक्षण के दौरान टीएमपी पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज करने, आधार आधारित प्रमाणीकरण, फीडबैक देने तथा सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
नौतन प्रखंड के खलवां पंचायत के मुखिया अमित सिंह एवं मुरारपट्टी पंचायत के मुखिया हवलदार अंसारी ने प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने सत्रों में सक्रिय रूप से चर्चा की और प्रशिक्षण समाप्ति पर पीएमटी पोर्टल से अपना सर्टिफिकेट सफलतापूर्वक डाउनलोड किया। प्रतिभागियों ने कहा कि यह प्रशिक्षण उनके दैनिक कार्यों में काफी उपयोगी साबित होगा, खासकर योजना की निगरानी, डिजिटल दस्तावेजीकरण और पारदर्शिता बढ़ाने में।
जिला पंचायती राज पदाधिकारी विकास रंजन मैत्रेय द्वारा जारी आदेश संख्या 1806 के तहत यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस कार्यक्रम से पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रौद्योगिकी-सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।











