सीवान स्टेशन पर 12 किलो गांजा बरामद:2 लाख आंकी गई कीमत, अज्ञात पर केस दर्ज
सीवान रेलवे स्टेशन पर पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को 12.450 किलोग्राम लावारिस गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है संयुक्त टीम ने चलाया सघन अभियान वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर जीआरपी सीवान के प्रभारी निरीक्षक विकास आजाद और प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। जीआरपी, CPDS टीम और RPF की संयुक्त टीम प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी कर रही थी। लावारिस बैगों से मिला गांजा निगरानी के दौरान टीम को प्लेटफॉर्म के पूर्वी छोर पर स्थित नए फुट ओवरब्रिज (FOB) के पास दो लावारिस पिठू बैग मिले। तलाशी लेने पर प्रत्येक बैग में भूरे टेप से लिपटे तीन-तीन पैकेट पाए गए, जिनमें गांजा होने का संदेह था मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जब्ती मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पूरी कानूनी प्रक्रिया के बाद कुल 12.450 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज इस मामले में जीआरपी सीवान द्वारा अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 93/26 दर्ज किया गया है। यह मामला एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 (b) (ii) (B) के तहत दर्ज किया गया है। जांच जारी मामले की जांच पुअनि अनमोल कुमार, जीआरपी सीवान द्वारा की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद गांजा किसने और किस उद्देश्य से स्टेशन परिसर में छोड़ा था।











