AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

औरंगाबाद में सांसद अभय कुशवाहा की गाड़ी पर हमला:पर्सनल असिस्टेंट और ड्राइवर के साथ मारपीट, शादी समारोह से लौटने के दौरान वारदात

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
May 13, 2026
in देश
0
औरंगाबाद में सांसद अभय कुशवाहा की गाड़ी पर हमला:पर्सनल असिस्टेंट और ड्राइवर के साथ मारपीट, शादी समारोह से लौटने के दौरान वारदात
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

*औरंगाबाद में सांसद अभय कुशवाहा की गाड़ी पर हमला:पर्सनल असिस्टेंट और ड्राइवर के साथ मारपीट, शादी समारोह से लौटने के दौरान वारदात*

औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हसनबार गांव में मंगलवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां अज्ञात लोगों ने सांसद अभय कुमार सिन्हा उर्फ अभय कुशवाहा की गाड़ी पर हमला कर दिया। घटना के समय सांसद गाड़ी में मौजूद नहीं थे, लेकिन हमलावरों ने गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और सांसद के पीए संजय कुमार तथा चालक नौलेश यादव उर्फ रौशन के साथ मारपीट की। घटना में चालक को गंभीर चोटें आई हैं,जानकारी के अनुसार सांसद के पीए संजय कुमार सांसद की अनुपस्थिति में श्रीडीह गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से उन्हें ताराडीह जाना था। इसी दौरान वे हसनबार गांव से होकर लौट रहे थे। पीए के मुताबिक गांव के संकरे रास्ते में विपरीत दिशा से आ रही गाड़ियों को साइड देने को लेकर विवाद शुरू हुआ। चालक ने पहले अपनी गाड़ी पीछे कर दूसरी गाड़ी को रास्ता दिया, लेकिन इसके बाद दूल्हा पक्ष की एक गाड़ी सांसद की गाड़ी के सामने खड़ी कर दी गई। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर वहां मौजूद कुछ लोगों ने विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और कुछ लोग मारपीट पर उतर आए। आरोप है कि हमलावरों ने सांसद की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और चालक नौलेश यादव के साथ जमकर मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे पीए संजय कुमार के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। *घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर थाना पुलिस और सदर एसडीपीओ-2 चंदन कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।* हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। मामले को लेकर सांसद की गाड़ी के चालक द्वारा मदनपुर थाना में लिखित आवेदन देने की तैयारी की जा रही है। सांसद के पीए ने बताया कि हमला करने वाले तीन लोगों की पहचान कर ली गई है। इनमें हसनबार गांव निवासी रौशन कुमार, सोनू कुमार और सुधीर कुमार शामिल हैं। *सांसद ने कहा- बोर्ड लगे होने के बावजूद हमला निंदनीय है* घटना को लेकर सांसद अभय कुशवाहा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह फिलहाल पटना में हैं और एक शोक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। उन्होंने बताया कि उनकी अनुपस्थिति में उनके पीए कुछ लोगों के साथ क्षेत्र में आयोजित शादी समारोहों में शामिल होने गए थे। इसी दौरान हसनबार गांव में उनकी गाड़ी पर हमला किए जाने की सूचना मिली। सांसद ने कहा कि गाड़ी पर सांसद का बोर्ड लगा होने के बावजूद हमला किया जाना बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने औरंगाबाद एसपी अंबरीश राहुल को फोन कर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। वहीं सदर एसडीपीओ-2 चंदन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बारात के दौरान गाड़ी साइड करने को लेकर विवाद की बात सामने आई है। दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हुई थी, जिसमें सांसद की गाड़ी का शीशा क्षतिग्रस्त हुआ। उन्होंने कहा कि फिलहाल कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
हमीरपुर जिला पंचायत निधि से बने नाला निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप, घटिया नाले ने खोली सिस्टम की पोल

हमीरपुर जिला पंचायत निधि से बने नाला निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप, घटिया नाले ने खोली सिस्टम की पोल

May 15, 2026
अकेली महिला से छेड़खानी का प्रयास, प्राथमिकी

प्रशासन सख्त: अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई में रोड़ा अटकाने वाले 4 नामजद, जेल भेजने की तैयारी।

May 15, 2026
गोपालगंज: कटेया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार।*

गोपालगंज: कटेया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार।*

May 15, 2026
पटना पुलिस की बड़ी सफलता: 4 गृहभेदन कांडों का खुलासा, लाखों की बरामदगी के साथ आरोपी गिरफ्तार

नौतन प्रखंड में प्रगणकों को नहीं मिली किट व प्रशिक्षण राशि

May 15, 2026

Recent News