गोपालगंज: मकान निर्माण को लेकर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला।
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज।। जिले के कटेया थाना क्षेत्र के बाथल चोरहा गाँव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस हिंसक झड़प में एक महिला के ससुर का दाहिना पैर और सास का दाहिना हाथ टूट गया है। घटना के संबंध में पीड़िता फातिमा खातून ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
क्या है पूरा मामला?
पीड़िता फातिमा खातून (पति मुर्तुजा अंसारी) ने पुलिस को बताया कि 24 मार्च 2026 की सुबह करीब 10:00 बजे वह अपनी खरीदी गई भूमि (खाता 26, खेसरा 262) पर पूर्व से बनी दुकानों के बगल में मकान निर्माण के लिए ईंट जुड़वा रही थी। इसी दौरान गाँव के ही एक गुट ने संगठित होकर निर्माण कार्य को जबरन रोक दिया। पीड़िता ने आवेदन में 9 लोगों को नामजद किया है, जो सभी बाथल चोरहा के निवासी बताए जा रहे हैं जिसमे रशीद अंसारी, मुस्लीम अंसारी, बाबुल खातून, नुरैशा खातून, अमीना खातून, सद्दाम अंसारी, सलमा खातून, साहेब अंसारी, आजाद अंसारी शामिल है। आरोप है कि हमलावर लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और तेज धारदार 'दाव' से लैस होकर आए थे जिसमे रशीद अंसारी ने पीड़िता के ससुर, हदीस अंसारी के दाहिने पैर पर लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे उनका पैर टूट गया और मुस्लीम अंसारी ने पीड़िता की सास, मदीना खातून को लाठी से मारा, जिससे उनका दाहिना हाथ टूट गया। बीच-बचाव करने आए स्थानीय लोगों ने किसी तरह परिवार को बचाया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पंचदेवरी ले जाया गया, जहाँ गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज में व्यस्त रहने के कारण आवेदन देने में देरी हुई।
इस मामले में पुलिस ने कांड संख्या 179/26 दर्ज कर ली है। अभियुक्तों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 126(2), 115(2), 117(2), 351(2) और 352/3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी अभी भी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।










