गोपालगंज ब्यूरो आशीष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज :- जिला पदाधिकारी कार्यालय में दत्तक ग्रहण नियमावली 2022 के तहत आज अमेरिका के एकल दंपति को दो बालिकाएं सुपुर्द। दोनों बच्चियां पहले सड़क से मिली थीं, अब जीवन बिताएँगी अमेरिका में। डीएम पवन कुमार सिन्हा ने लोगों से अपील की – अनाथ/परित्यक्त बच्चों को जिला बाल संरक्षण इकाई, हजियापुर में सौंपें। निसंतान दंपति CARA वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन।












