ऑपरेशन “नया सवेरा” 3.0 के तहत सिवान पुलिस द्वारा 06 बाल श्रमिको को कराया गया मुक्त
श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, बिहार एवं जिला प्रशासन, सिवान के निर्देशानुसार संचालित “ऑपरेशन नया सवेरा” 3.0 के अंतर्गत दिनांक 11.07.2026 को सिवान जिले के महाराजगंज एवं रघुनाथपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत धावा दल गठित कर संयुक्त रूप से सघन छापेमारी अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान महाराजगंज एवं रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जाँच के क्रम में 06 बाल श्रमिकों को कार्य करते हुए चिन्हित कर मानव तस्करी रोधी इकाई, स्थानीय थाना पुलिस तथा स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान, सिवान के सहयोग से सुरक्षित मुक्त कराया गया।
इस संबंध में महाराजगंज एवं रघुनाथपुर थाना द्वारा कांड दर्ज कर अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। दोषियों के विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
- सिवान पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि कहीं भी बाल श्रम, बाल तस्करी अथवा बच्चों के शोषण से संबंधित कोई सूचना प्राप्त हो तो इसकी जानकारी तत्काल नजदीकी थाना, जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष हेल्पलाईन नं0-9031683607 या डायल-112 के माध्यम से अपनी बात हम तक पहुँचाएं, ताकि दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।
➤ छापामारी दल में शामिल सदस्य :-
- थानाध्यक्ष महाराजगंज / रघुनाथपुर थाना।
- प्रभारी मानव तस्करी विरोधी इकाई।
- स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान, सिवान
उल्लेखनीय है कि अनैतिक देह व्यापार एवं मानव तस्करी के प्रभावी रोकथाम हेतु सिवान पुलिस द्वारा लगातर कार्रवाई की जा रही है। जनता से सूचना और सहयोग की अपील है, यदि आप या आपके आसपास कोई महिला इस तरह की समस्याओं से जुझ रही है, तो अपने नजदीकी थाना, जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष हेल्पलाईन नं0-9031683607 या डायल-112 के माध्यम से अपनी बात हम तक पहुँचाएं, आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।
सिवान पुलिस, आपकी सेवा में सदैव तत्पर…











