AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

सिवान मे समृद्ध महिला, समृद्ध बिहार” अभियान का हुआ शुभारंभ

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
August 29, 2026
in देश
0
सिवान मे समृद्ध महिला, समृद्ध बिहार” अभियान का हुआ शुभारंभ
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

“ सिवान मे समृद्ध महिला, समृद्ध बिहार” अभियान का हुआ शुभारंभ

बिकास पाण्डेय कि रिपोर्ट

सिवान ll जिला NIC भवन में आज दिनांक 27 अगस्त 2026 को माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से “समृद्ध महिला, समृद्ध बिहार” अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सीवान जिला से आयोजित कार्यक्रम में श्री विजय प्रकाश मीणा भाoप्रoसेo, जिला पदाधिकारी सिवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना तथा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (MMRY) के माध्यम से उनके स्वरोजगार एवं आजीविका के अवसरों को मजबूत करना है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत पात्र जीविका दीदियों के बैंक खातों में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से राशि का प्रत्यक्ष हस्तांतरण किया गया। इस अवसर पर जिले की कुल 9,445 जीविका दीदियों को प्रथम किस्त के रूप में ₹10,000 तथा 2,350 जीविका दीदियों को द्वितीय किस्त के रूप में ₹20,000 की राशि उनके बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित की गई।प्रथम एवं द्वितीय किस्त के रूप में प्राप्त सहायता राशि से जीविका दीदियों को अपने स्वरोजगार एवं आजीविका गतिविधियों को प्रारंभ करने अथवा विस्तार देने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। इससे महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, परिवार की आय में वृद्धि करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नई गति मिलेगी।
कार्यक्रम में जीविका के पदाधिकारीगण, जिनमें कृषि प्रबंधक श्री कृष्णा गुप्ता, प्रबंधक–पशुधन, MMRY नोडल पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में जीविका दीदियाँ उपस्थित रहीं। उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा योजना के सफल क्रियान्वयन एवं जीविका दीदियों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के समापन के अंतिम चरण में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जीविका दीदियों द्वारा जिलाधिकारी महोदय को राखी बांधी गई। इस आत्मीय अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने जीविका दीदियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने, अपने उद्यम एवं आजीविका गतिविधियों को सुदृढ़ करने तथा जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएँ दीं।जिलाधिकारी महोदय ने जीविका दीदियों के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा उन्हें पूरे उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की आर्थिक सशक्तता से न केवल परिवार बल्कि पूरा समाज और बिहार समृद्ध होगा।“समृद्ध महिला, समृद्ध बिहार” अभियान के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने की दिशा में यह पहल एक महत्वपूर्ण कदम है।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
सहरसा की घटना पर पत्रकारों में उबाल, विजयीपुर में बैठक कर उठी एकजुटता की आवाज

सहरसा की घटना पर पत्रकारों में उबाल, विजयीपुर में बैठक कर उठी एकजुटता की आवाज

September 15, 2026
पंचदेवरी में हिंदी दिवस पर निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित !!

पंचदेवरी में हिंदी दिवस पर निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित !!

September 15, 2026
जनता दरबार में डीएम ने सुनी 35 फरियादियों की फरियाद, 22 मामले भूमि विवाद से जुड़े

जनता दरबार में डीएम ने सुनी 35 फरियादियों की फरियाद, 22 मामले भूमि विवाद से जुड़े

September 15, 2026
हेलमेट-सीट बेल्ट बने सुरक्षा कवच, सड़क हादसों पर रोक को डीएम ने दिए सख्त निर्देश

हेलमेट-सीट बेल्ट बने सुरक्षा कवच, सड़क हादसों पर रोक को डीएम ने दिए सख्त निर्देश

September 15, 2026

Recent News