पंचदेवरी में हिंदी दिवस पर निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित !!
कार्यक्रम में भाग लेते प्रतिभागी छात्रा !!
पंचदेवरी – हिंदी दिवस के अवसर पर सोमवार को पंचदेवरी प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपराही में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच निबंध लेखन, पेंटिंग एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यालय के सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
छात्र-छात्राओं ने हिंदी भाषा के महत्व, उसकी उपयोगिता और भारतीय संस्कृति में हिंदी की भूमिका को अपनी रचनाओं एवं चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। विद्यालय के शिक्षकों ने हिंदी भाषा के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए इसके अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की गई तथा बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया !!












